द्रव्यवाचक संज्ञा – परिभाषा एवं उदाहरण

आज के इस आर्टिकल में हम द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे पढ़ेगें। इसमे हम द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा को द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण के द्वारा समझेंगे। यह प्रश्न आपकी परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं अतः आर्टिकल को ध्यान पूर्वक और अंत तक पढ़े।

संज्ञा के प्रकार

संज्ञा के पॉंच भेद होते हैं जो कि आपको निम्नलिखित दिये गए हैं जिसमे से आज इस आर्टिकल में हम द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे में पढ़ने वाले हैं-

1) व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)

2) जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)

3) भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

4) समूहवाचक संज्ञा ( Collective Noun)

5) द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun)

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा

ऐसे शब्द जो किसी द्रव्य, ठोस, तरल, धातु, अधातु, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं उनको द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। द्रव्यवाचक संज्ञा की गिनती नहीं कि जा सकती है। इनकी मैप किलो अथवा लीटर के द्वारा की जा सकती है।

जैसे – गैस, दूध, पानी, सोना, चांदी, तेल, गुड़, चीनी, फल, घी, सब्जी इत्यादि।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण

1. मोहन रोज फल खाता है।

इस वाक्य में फल शब्द द्रव्य को दर्शा रहा है अतः फल शब्द  द्रव्यवाचक संज्ञा है।

2. में रोज एक गिलास दूध पीता हूँ।

इस वाक्य में दूध शब्द द्रव्य होने का बोध करा रहा है अतः दूध सब्द एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

3. लोहा एक कठोर धातु है।

यहाँ पर लोहा शब्द से द्रव्य के होने का पता चल रहा है अतः लोहा द्रव्यवाचक संज्ञा है।

4. हीरा सबसे कठोर पदार्थ होता है।

इस वाक्य में हीरा शब्द से द्रव्य के होने का बोध हो रहा है अतः हीरा द्रव्यवाचक संज्ञा में आता है।

5. भारतीय लोगों के पास बहुत अधिक सोना है।

यहाँ पर सोना एक धातु है जो की द्रव्य होने का बोध करा रही है इसलिए सोना द्रव्यवाचक संज्ञा है।

6. लोगों को प्रतिदिन फल खाने चाहिए।

इस वाक्य में फल द्रव्य को दर्शा रहे है अतः फल द्रव्यवाचक संज्ञा के अंर्तगत आते हैं।

7. आज मेने नया मोबाईल खरीदा है।

यह पर इस वाक्य में मोबाईल एक वस्तु है जो कि द्रव्य के अंतर्गत आती है अतः मोबाईल द्रव्यवाचक संज्ञा है।

8. कोयले की खान से हीरा निकलता है।

इस वाक्य में कोयला और हीरा दोनों ही पदार्थ है जो कि द्रव्य के अंतर्गत आते है और द्रव्य होने का बोध करा रहे हैं अतः कोयला और हीरा दोनों ही द्रव्यवाचक संज्ञा हैं।

9. मिठाई बनाने में चीनी का उपयोग किया जाता है।

इस वाक्य में चीनी शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है अतः चीनी द्रव्यवाचक संज्ञा है।

10. कृपया अपना पानी पी लीजिए।

यहाँ पर पानी शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है अतः पानी द्रव्यवाचक संज्ञा है।

11. राघव को वर्फ़ी बहुत पसंद है।

यहाँ इस वाक्य में वर्फ़ी शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है अतः वर्फ़ी द्रव्यवाचक संज्ञा है।

12. चावल भारत के मुख्य खाद्यान्न में से एक है।

इस वाक्य में चावल शब्द द्रव्य को दर्शा रहा है इसलिए चावल द्रव्यवाचक संज्ञा है।

13. अधिकांश लोग ताजगी के लिए चाय का उपयोग करते हैं।

इस वाक्य में चाय शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है अतः चाय द्रव्यवाचक संज्ञा है।

Leave a Comment