SamuhVachak Sangya Kise Kahate Hain समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा एवं उदाहरण

SamuhVachak Sangya Kise Kahate Hain – इस आर्टिकल SamuhVachak Sangya In Hindi में आज हम समूहवाचक संज्ञा के बारे में चर्चा करेंगे और SamuhVachak Sangya Ki Paribhahsa, SamuhVachak Sangya Ke Bhed उदाहरण के साथ समझेंगे। संज्ञा और उसके भेद हमारी परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है इसलिए आपको संज्ञा के सभी भेदों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Sangya Ke Bhed – संज्ञा के प्रकार

संज्ञा के हिंदी व्याकरण में पॉंच भेद होते हैं जो कि आपको निम्नलिखित दिये गए हैं जिसमे से आज इस आर्टिकल में हम समूहवाचक संज्ञा के बारे में पढ़ने वाले हैं-

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
  • जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
  • भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)
  • समूहवाचक संज्ञा ( Collective Noun)
  • द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun)

SamuhVachak Sangya Kise Kahate Hain – समूहवाचक संज्ञा परिभाषा

ऐसे शब्द जिनसे किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह होने का बोध होता हो उनको SamuhVachak Sangya Kahate Hain सामान्य शब्दों में कहे तो समूहवाचक संज्ञा किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध कराती है। समूहवाचक संज्ञा को समुदाय वाचक संज्ञा भी कहा जाता है।

जैसे – मेला, झुंड, परिवार, सेना, दल, कक्षा, भीड़, गुच्छा, पुस्तकालय, टीम, दर्जन, गिरोह इत्यादि समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

SamuhVachak Sangya Examples In Hindi – समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण

1. रमेश ने आज एक अंगूरों का गुच्छा खाया।

इस वाक्य में गुच्छा शब्द अँगूरों के समूह को दर्शाता है इसलिए गुच्छा एक समूहवाचक संज्ञा है।

2. आज तुम्हारी कक्षा नही चलेगी।

इस वाक्य में कक्षा शब्द विद्यार्थी के समूह को दर्शाता है इसलिए कक्षा शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

3. आज मेने एक दर्जन केले ख़रीदे।

यह पर दर्जन शब्द केलों के समूह का बोध करा रहा है इसलिए दर्जन शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

4. भारत देश की सेना विश्व की सबसे शाक्तिशाली सेना में से एक है।

इस वाक्य में सेना शब्द सैनिकों के समूह को दर्शाता है अतः सेना वाक्य समूहवाचक संज्ञा है।

5. आज सिनेमा हॉल मे बहुत अधिक भीड़ थी।

यहाँ पर भीड़ शब्द लोगों के समूह का बोध करा रहा है अतः इसमे भीड़ शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

6. पुलिस ने कल चोरों के गिरोह को धर दबोचा।

यहाँ पर गिरोह शब्द से चोरों के समूह का बोध हो रहा है अतः इसमे गिरोह शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

7. मेरे दोस्त ने मेरे जन्मदिन पर मुझे एक गुलदस्ता दिया।

इस वाक्य में गुलदस्ता फूलों के समूह को दर्शाता है इसलिए गुलदस्ता शब्द एक समूहवाचक संज्ञा है।

8. मेरे परिवार में छह सदस्य हैं।

इस वाक्य में परिवार शब्द घर के सदस्यों के समूह का वर्णन कर रहा है अतः परिवार एक समूहवाचक संज्ञा है।

9. रमन अपनी कक्षा में सबसे बुद्धिमान लड़का है।

इस वाक्य में कक्षा शब्द विद्यार्थियों के समूह को दर्शाता है अतः इस वाक्य में कक्षा शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

10. सर्कस देखने के लिये लोगों की बहुत बड़ी भीड़ जमा हो गई।

यहां पर भीड़ शब्द लोगों के समूह के बारे में बोध करा रहा है इसलिए भीड़ शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

11. भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूर टीमों में से एक है।

यहाँ पर टीम शब्द खिलाड़ियों के समूह के बारे में बोध कराता है अतः टीम शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

12. भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

इस वाक्य में देश शब्द एक बड़े समुदाय का बोध करा रहा है अतः देश शब्द समूहवाचक संज्ञा है।

Conclusion : SamuhVachak Sangya Shabd में किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह जिसे अंग्रेजी में ग्रुप कहते हैं उनका बोध होता है, यहां पर आप SamuhVachak Sangya Ki Paribhasha और SamuhVachak Sangya Ke Bhed सरल भाषा में पढ़ सकते हैं

FAQs About SamuhVachak Sangya Kya Hain

Q1. समूहवाचक संज्ञा क्या होती है ?

Ans : समूह वाचक संज्ञा का वह रूप होता है जिसमे किसी वस्तु के समूह को प्रकट करने के लिए उपयोग किया जाता है उन्हें SamuhVachak Sangya Kahate Hain जैसे – भीड़, मेला, परिवार आदि।

Q2. समूहवाचक संज्ञा का दूसरा नाम क्या है ?

Ans : SamuhVachak Sangya Ka Dusra Naam “समूहीकृत संज्ञा” है।

Q3. समूहवाचक संज्ञा की पहचान कैसे होती है ?

Ans : समूह वाचक संज्ञा में हमेशा किसी समूह से जुड़े हुए शब्द उपयोग होता है, जो कि समूह वाचक संज्ञा की पहचान है।

Leave a Comment