Purvakalik Kriya Kise Kahate Hain – पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण

Purvakalik Kriya Kise Kahate Hain In Hindi –पूर्वकालिक क्रिया वाक्य में पहले सम्पन्न होने वाली क्रिया होती है इस आर्टिकल Purvakalik Kriya In Hindi में हम Purvakalik Kriya Ki Paribhasha को उदाहरण के द्वारा समझेंगे। यह क्रिया आपकी परीक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण विषय है।

Purvakalik Kriya Kise Kahate Hain – पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा

जब किसी वाक्य में दो क्रियाएं प्रयुक्त हुई हो और कर्ता एक  कार्य को समाप्त करके दूसरे कार्य को करने के लिए लग जाता हो तो जो क्रिया पहले समाप्त हो चुकी है उस क्रिया को Purvakalik Kriya Kahate Hain पूर्वकालिक क्रिया पर पुरूष, वचन, लिंग, और काल का कोई प्रभाव नही पड़ता है। सामान्य भाषा में कहे तो जो क्रिया पहले समाप्त हो चुकी है वह क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है।

सामान्य क्रिया की मूल धातु में कर शब्द को जोड़कर हम सामान्य क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया में बदल सकते हैं।

Examples Of Purvakalik Kriya With Explanation – पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण :

1. दिनेश खेलकर खाना खायेगा।

इस वाक्य में खेलने की क्रिया और खाने की क्रिया को एकसाथ प्रयोग में लाया गया है, जिसमे खेलने की क्रिया खाने की क्रिया से पहले प्रयुक्त हुई है अतः खेलने की क्रिया पूर्वकालिक क्रिया है क्योंकि यह क्रिया पहले सम्पन्न हुई है।

अतः दिए गए इस वाक्य में खेलकर शब्द पूर्वकालिक क्रिया है जो कि खेल में कर लगाकर बनाई गई है।

2. रमेश चाय बनाकर सोने जाएगा।

इस वाक्य में आप देख सकते हैं कि दो क्रियाओं का प्रयोग एक साथ किया गया है ‘बनाकर’ पहली क्रिया है जिसके बाद सोने जाना दूसरी क्रिया है अतः इस बात का मैं बनाकर एक पूर्वकालिक क्रिया है क्योंकि यह सबसे क्रिया सबसे पहले संपन्न हुई है।

इस वाक्य में मूल क्रिया बना में कर जोड़कर इसको बनाकर पूर्वकालिक क्रिया बनाया गया है।

3. मोहन फुटबॉल खेलकर नहाने जाएगा।

इस वाक्य में एक साथ दो क्रियाओ का प्रयोग किया गया है जो खेलकर और नहाने जाना है। जिसमे से खेलकर क्रिया नहाने जाने से पहले सम्पन्न हो रही है अतः खेलकर एक पूर्वकालिक क्रिया है जो की सबसे पहले सम्पन्न हो रही है।

इस वाक्य में मूल क्रिया खेल में कर लगाकर उसको पूर्वकालिक क्रिया खेलकर बनाया गया है।

4. रीता पढ़कर सोने जाएगी।

 इस वाक्य में पढ़कर और सोने जाना दो क्रियाओ का एक साथ प्रयोग किया गया है जिसमे से पढ़कर पहले सम्पन्न होने वाली क्रिया है अतः पढ़कर एक पूर्वकालिक क्रिया है  जो कि पहले सम्पन्न हो रही है।

इस वाक्य में मूल क्रिया पढ़ में कर शब्द को जोड़कर पूर्वकालिक क्रिया पढ़कर को बनाया गया है।

Purvakalik Kriya Ke Udaharan

  • राजेश चाय बनाकर बिस्कुट लाएगा।
  • सीमा पढ़कर खाना खाएगी।
  • मुकेश खेलकर खाना खायेगा।
  • शिवम फुटबॉल खेलकर नहाने जाएगा।
  • अरुण खाना खाकर सोने जाएगा।
  • समीक्षा नहाकर स्कूल जाएगी।
  • मीनू खेलकर  पढ़ाई करेगी।
  • राघव नहाकर खाना खायेगा।
  • रोहन सुबह उठकर टहलने जाएगा।
  • राजू फोन चलाकर पढ़ाई करेगा।
  • दिनेश गाना गाकर घूमने जाएगा।

उपरोक्त दिए गए सभी वाक्यों में में दो क्रियाओं का प्रयोग किया गया है और सभी वाक्यों में पहले सम्पन्न होने वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया है तथा सभी वाक्यो में मूल धातु में कर शब्द को जोड़कर उनको पूर्वकालिक क्रिया में परिवर्तित किया गया है।

Conclusion : पूर्वकालिक क्रिया में हमें दो वाक्य पढ़ने को मिलते हैं, एक संपन्न हो चुका है और दूसरा शुरू होता है। यहां पर आप Purvakalik Kriya Ki Paribhasha, Purvakalik Kriya Ke Bhed और नियम आसान शब्दों में पढ़ सकते हैं .

FAQs About Purvakalik Kriya Kya Hain

Q1. पूर्वकालिक क्रिया क्या होती है ?

Ans : वह क्रिया जिसमें कार्य पहले समाप्त हो जाता है और उसके बाद दूसरा कार्य घटित होता है ऐसी क्रिया को Purvakalik Kriya Kahate Hain

Q2. पूर्वकालिक क्रिया में कौन-कौन से शब्द आते हैं ?

Ans : पूर्वकालिक क्रिया में बनाकर, खाकर, पीकर, खेलकर, नहाकर आदि शब्द आते हैं।

Q3. पूर्वकालिक क्रिया की पहचान क्या है ?

Ans : पूर्वकालिक क्रिया में दो वाक्य का अभाव होता है, जिसमें दो क्रियाएं घटित होती है।

Leave a Comment