एकवचन की परिभाषा, नियम एवं उदाहरण

दोस्तों इस लेख में आप वचन के सबसे महत्वपूर्ण भेद एकवचन के बारे में पढ़ने वाले हैं इस लेख में आप एकवचन की परिभाषा तथा एकवचन के नियम के बारे में पढ़ेंगे, अतः इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

एकवचन की परिभाषा

वाक्य में प्रयोग होने वाले ऐसे शब्द जिनसे किसी व्यक्ति, वस्तु, पदार्थ अथवा किसी प्राणी के एक होने का बोध होता है, वह एकवचन कहलाता है।

जैसे -: लड़का, लडकी,कमरा, गाय, सिपाही, घोडा, बच्चा, कपड़ा, नदी, माता, पिता, बेटी, माला, पुस्तक, बन्दर, स्त्री, टोपी,  मोर।

एकवचन के नियम

एकवचन के कुछ नियम निम्नलिखित दिए गए हैं-

1. किसी व्यक्ति को सम्मान देने के लिए बहुवचन संज्ञा को एक वचन संज्ञा रूप प्रयोग कर लिया जाता है।

उदाहरण

  • महात्मा गांधी एक महान व्यक्ति थे।
  • आज मास्टर जी स्कूल नहीं आये।
  • गांधीजी भेदभाव का विरोध करते थे।
  • सरदार वल्लभभाई पटेल एक महान व्यक्तित्व थे।

2. संबंध को दर्शाने के लिए एकवचन और बहुवचन संज्ञाओ का प्रयोग समान रूप में करते हैं।

उदाहरण

मामी, ताई, नाना, ताऊ,  मामा, चाचा, नानी, चाची, दादा, दादी आदि।

3. जिन शब्दो से द्रव के बारे में बोध होता है उनका प्रयोग हमेशा एकवचन के रूप में ही किया जाता है।

उदाहरण

घी, दूध, दही, लस्सी, पानी, तेल, चाय, कॉफी इत्यादि।

4. कुछ शब्दों का प्रयोग एकवचन तथा बहुवचन दोनो में एक समान रूप से प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

  • एक डाकू  – दस डाकू
  • एक मुनि  –  बीस मुनि
  • एक फोन  – दस फोन
  • एक कंप्यूटर – दस कंप्यूटर इत्यादि।

5. कई जगहों पर कुछ शब्दों का प्रयोग एकवचन तथा बहुवचन दोनो में एक समान रूप से किया जाता है।

उदाहरण

  • हम कल मीटिंग में जाएगें।
  • वह हमारी नई कार है।
  • हम खाना खाने जा रहे हैं।
  • हम काल कानपुर जाएंगे।

6. एक वचन वाक्यों में जातिवाचक संज्ञा का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण

  • मनुष्य इस दुनियां का सबसे विकसित प्राणी है।
  • टाइगर सबसे तेज भागता है।
  • कुत्ता भौक रहा था।

7. जिन शब्दों का प्रयोग से धातुओं का बोध होता है वह भी एकवचन में प्रयोग होती है।

उदाहरण

सोना, चांदी, तावा, पीतल इत्यादि।

8. समूहवाचक संज्ञा का प्रयोग भी एक वचन के रूप में किया जाता है।

उदाहरण

  • बन्दरों की टोली ने उत्पाद किया है।
  • देश की अधिकतर जनसंख्या पिछड़ी हुई है।
  • भारतीय टीम सबसे मजबूत क्रिकेट टीम में से एक है।

एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम

  • घोडा  –     घोड़े
  • लड़का   –  लडके
  • बेटा    –     बेटे
  • तारा   –      तारे
  • मुर्गा    –     मुर्गे
  • जूता    –     जूते
  • कपड़ा   –  कपड़े
  • पेडा      –     पेडे
  • गधा      –     गधे
  • कुत्ता     –    कुत्ते
  • कौआ   –    कौए
  • पेडा    –     पेडे
  • केला     –  केले

इस लेख में हमने आपको एकवचन  के बारे में जानकारी दी है यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment