अव्ययीभाव समास की परिभाषा, नियम एवं उदाहरण

आज के इस लेख में हम अव्ययीभाव समास के बारे में पढ़ने वाले हैं, इसमे आप अव्ययीभाव समास की परिभाषा तथा अव्ययीभाव समास के नियम के बारे में उदाहरण के द्वारा समझेंगे। अव्ययीभाव समास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

अव्ययीभाव समास की परिभाषा

समास के ऐसा प्रकार जिस समास के पदों में पहला या पूर्व पद का अर्थ प्रधान होता है, तथा शेष बचे हुए समस्त पद वाक्य में क्रियाविशेषण का कार्य करते हैं।

अव्ययीभाव समास के प्रथम पद में अनु, प्रति, भर, आ, यथा, हर इत्यादि शब्द आते हैं।

उदाहरण

अव्ययीभाव समास के नियम एवं उदाहरण

अव्ययीभाव समास के नियम एवं उदाहरण निम्नलिखित दिये गए हैं-

1. निम्नलिखित दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं कि अन शब्द का प्रयोग किया गया है जो कि एक अव्यय है तथा इसके प्रथम पद को महत्व दिया गया है जो कि अव्ययीभाव समास है-

उदाहरण

  • अनजाने   –   बिना जाने
  • आजन्म – जन्म से लेकर

2. निम्नलिखित दिए गए उदाहरण में यथा शब्द उपयोग किया गया है जो कि एक अव्यय है जिसके साथ अन्य शब्द भी जुड़कर अव्यय बन जाते है, इन अव्यय का अर्थ होता है प्रधान। इनका प्रथम पद प्रधान है अतः यहाँ अव्ययीभाव समास होगा।

उदाहरण

  • यथाविधि  = विधि के अनुसार
  • यथारुचि  = रूचि के अनुसार
  • यथाशक्ति  = शक्ति के अनुसार
  • यथासमय  = समय के अनुसार
  • यथाक्रम  = क्रम के अनुसार
  • यथानाम  = नाम के अनुसार
  • यथामति  = मति के अनुसार

3. निम्नलिखित दिए गए उदाहरण में आ, प्रति, एवं, नि इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया गया है तथा इन सभी पदों में प्रथम (पूर्व) पद प्रधान है, जो कि अव्ययीभाव समास के अंतर्गत आएगा।

उदाहरण

  • आमरण = मरने तक
  • प्रत्येक = हर एक
  • आजन्म = जन्म से लेकर
  • प्रतिपल = पल-पल
  • आपादमस्तक = पाद ( पैर) से मस्तक तक
  • प्रतिवर्ष = प्रत्येक वर्ष
  • आसमुद्र = समुद्र तक
  • प्रतिसप्ताह = प्रत्येक सप्ताह
  • आजीवन = जीवन भर
  • प्रतिमास = प्रत्येक मास
  • आमरण = मृत्यु तक
  • प्रतिदिन = दिन-दिन
  • प्रत्यंग = अंग-अंग
  • प्रत्यक्ष = आँखों के सामने

4. निम्नलिखित दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं कि अ, ब, वे इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया गया है तथा सभी शब्दो मे पूर्व पद एक अव्यय की भांति कार्य कर रहा है, अतः यह अव्ययीभाव समास के अंतर्गत आएगा।

उदाहरण

  • बेशक  =  बिना शक के
  • अकारण  = बिना कारण के
  • धड़ाधड़  = जल्दी से
  • अप्रत्यक्ष  = आंख के पीछे
  • बेखटके  = बिना खटके
  • अध्यात्म  = आत्मा से सम्बंधित
  • बेकाम  =   बिना काम का
  • बेनाम  =   बिना नाम के
  • बकायदा  = कायदे के साथ
  • बेरहम  =  बिना रहम के

इस आर्टिकल में हमने आपको अव्ययीभाव समास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है, आशा करता हूँ कि यह आपको पसंद आई होगी, यदि यह लेख आपको पसंद आता है तो इसे आगे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment