Pariman Vachak Visheshan Kise Kahate Hain परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Pariman Vachak Visheshan Kise Kahate Hain – परिमाणवाचक विशेषण, विशेषण का एक महत्वपूर्ण भेद है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, इस आर्टिकल Pariman Vachak Visheshan In Hindi में हम आपको परिमाणवाचक विशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं अतः इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Pariman Vachak Visheshan Kise Kahate Hain – परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा

वाक्य में प्रयोग किए जाने वाले ऐसे शब्द जो किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम की माप तौल या परिमाण के बारे में जानकारी देते हैं परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

सामान्य भाषा में कहें तो जो किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा,  नाप-तोल या परिमाण का बोध कराते हैं उन शब्दों को Pariman Vachak Visheshan Kahate Hain

जैसे – पूरा दूध, आधा पानी, थोड़ा जूस, पूरा देश इत्यादि।

Examples Of Pariman Vachak Visheshan – परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • राजू ने पूरा दूध बाजार में बेच दिया।
  • दूधवाला दूध में आधा पानी मिलाकर सब को बेचता है।
  • राजेश जरा सी बात पर मुंह फुलाकर बैठ गया।
  • रमेश कल बहुत देर बाद घर गया।
  • रोहित के पास बहुत सारी किताबें हैं।
  • राजीव के पास आधा पानी मिला हुआ दूध है।
  • पूरा देश आज त्यौहार मना रहा है।
  • आज पूरे देश में जश्न का माहौल है।
  • कुए में आधा पानी भरा हुआ है।
  • आज मेरे पास बहुत सारे काम है।
  • तुमने कल टंकी में थोड़ा सा पानी भरा।

Pariman Vachak Visheshan Ke Prakar – परिमाणवाचक विशेषण के भेद

परिमाणवाचक विशेषण को दो भेदों में विभाजित किया गया है जो कि निम्नलिखित दिए गए हैं-

  • निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  • अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

वाक्य में प्रयोग होने वाले ऐसे शब्द जो हमें किसी वस्तु की निश्चित मात्रा या एक निश्चित परिमाण के बारे में जानकारी देते हैं उन शब्दों को निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे – 1 किलो चीनी, 2 लीटर दूध, 1 किलो अनार, 1 किलो आटा इत्यादि।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण :

  • आज खाने में 1 किलो चावल लगेंगे।
  • रोटी के लिए आज 2 किलो आटा की आवश्यकता पड़ेगी।
  • मेरे पास सिर्फ 1 किलो चीनी है।
  • राहुल कल 1 किलो मटर बाजार से लेकर आया था।
  • शिवम 10 किलो गेहूं बाजार से लाया।
  • यहां पर सिर्फ 5 किलो आलू हैं।
  • राहुल के पास 2 लीटर दूध है।
  • राजा के पास 1 किलो तेल है।
  • आज खाने में 1 किलो पनीर बनेगी।
  • शाम को मैं 1 किलो केले लेकर आऊंगा।

2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

वाक्य में प्रयुक्त होने वाले ऐसे शब्द जो हमें किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के एक निश्चित मात्रा अथवा परिमाण का बोध नहीं कराते हैं ऐसे शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

जैसे – थोड़ा दूध, कुछ सेव, कुछ आटा, थोड़ा घी इत्यादि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • रमेश बाजार से कुछ अनार खरीद कर लाया है।
  • बहुत सारे लोग सुबह टहलने जाते हैं।
  • बहुत सारे लोग क्रिकेट मैच देखते हैं।
  • हमारे यहां बहुत कम लोग इंग्लिश बोलते हैं।
  • रितेश अपने घर से थोड़ा सा घी लाया है।
  • मेरे गांव से बहुत लोग बाहर चले गए।
  • रोहन बहुत दिन बाद अपने घर वापस आया।
  • दिनेश के घर में थोड़ा सा आटा रखा है।
  • आज राजू के पास थोड़ा दूध बचा है।

Conclusion : परिमाणवाचक विशेषण यह बोध करवाते हैं कि किसी विशेष प्रकार की वस्तु की मात्रा, या उसकी संख्या कितनी है परिमाणवाचक विशेषण से जुड़ी हुई सभी जानकारी यहां प्रदान की गई है यहां पर आप Pariman Vachak Visheshan Ki Paribhasha और Pariman Vachak Visheshan Ke Niyam सीख सकते हैं

FAQs About Pariman Vachak Visheshan With Examples

Q1. परिमाण वाचक विशेषण क्या है ?

Ans : परमाणु वाचक विशेषण वह विशेषण होते हैं जो संज्ञा और सर्वनाम की मात्रा और उनकी संख्या जैसी विशेषताओं को प्रकट करते हैं उन्हें Pariman Vachak Visheshan Kahate Hain

Q2. परिमाणवाचक विशेषण के नियम क्या है ?

Ans : परिमाणवाचक विशेषण में लिंग और वचन का मिलान होता है, संज्ञा के साथ मिलान होता है और वाक्य को संक्षिप्त बनाया जाता है।

Q3. परिमाणवाचक विशेषण की पहचान क्या है ?

Ans : परिमाण वाचक विशेषण में संज्ञा और सर्वनाम की मात्रा प्रकट करने का बोध होता है, जो Pariman Vachak Visheshan Ki Pehchan है।

Leave a Comment