कर्म कारक की परिभाषा, नियम एवं उदाहरण

आज के इस लेख में हम कर्म कारक के बारे में पढ़ने वाले हैं। कर्म कारक, कारक का एक महत्वपूर्ण भाग है जो कि आपकी परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इस लेख में आप कर्म कारक के प्रयोग के बारे में विस्तार पूर्वक पढ़ने वाले हैं।

कर्म कारक की परिभाषा

किसी वाक्य में प्रयोग किये गए संज्ञा अथवा सर्वनाम पर वाक्य के कर्ता के द्वारा किये गये कार्य का प्रभाव पड़ता है, वह कर्म कारक कहलाता है।

साधारण शब्दों में कहें तो वाक्य में किए गए कार्य का प्रभाव जिस कारक पर पड़ता है उसे कर्म कारक कहते हैं। इस कारक की विभक्ति ‘को’ होती है।

उदाहरण

1. राम ने साधु को पानी दिया।

ऊपर दिए गए इस वाक्य में को शब्द साधु के लिए प्रयोग किया गया है जो कि राम के द्वारा किए गए कार्य का प्रभाव साधु के ऊपर पढ़ने का प्रमाण दे रहा है अतः यह कर्म कारक का उदाहरण है।

2. मां ने बच्चे को सुला दिया।

इस बात का मैं करता द्वारा किए गए कार्य का प्रभाव बच्चे पर पड़ा रहा है जो कि एक कर्म कारक है अतः यह कर्म कारक का उदाहरण है।

कर्म कारक के नियम

कर्म कारक के नियम निम्नलिखित दिए गए हैं –

1. कोसना, पुकारना, बुलाना, सुलाना, जगाना, भगाना इत्यादि क्रियाओं के द्वारा किये गए कर्मों के साथ विभक्ति को का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण-

  • मां ने बच्चे को सुलाया।
  • रमेश ने साधु को खाना खिलाया।
  • राजेश ने घनश्याम को बुलाया।
  • दिनेश ने राजू को सुबह जगाया।
  • राम ने डंडा दिखाकर कुत्तों को भगाया।

2. यदि ‘मारना’ क्रिया का अर्थ पेट में से होता है तब वाक्य में विभक्ति का प्रयोग किया जाता है तथा जब ‘मारना’ क्रिया का अर्थ शिकार करना या ‘जान से मारना’ होता है तो विभक्ति का प्रयोग नहीं किया जाता है।

उदाहरण –

  • गांव के लोगों ने चोर को मारा।

दिए गए इस वाक्य में मारा शब्द का अर्थ है पीटने से है इसलिए इस वाक्य में विभक्ति को का प्रयोग किया गया है।

शेर ने हिरन मारा।

ऊपर दिए गए इस वाक्य में शेर के द्वारा हिरन का शिकार किया जा रहा है आता इस बात में विभक्ति को का प्रयोग नहीं किया गया है।

  • राम ने रावण को मारा।

ऊपर दिए गए पास में राम के द्वारा मारने की क्रिया की जा रही है तथा इस क्रिया का प्रभाव रावण पर हो रहा है अतः इस प्रिया का कल रावण होगा इसलिए यह कर्म कारक का एक उदाहरण है।

कर्म कारक के अन्य उदाहरण

  • राधा ने गोपाल को बुलाया।
  • राजू ने गाय को पानी पिलाया।
  • मेरे दोस्त ने आवारा कुत्तों को भगाया।
  • पुलिस ने चोर को पकड़ा।
  • मां ने अपने बच्चों को खाना खिलाया।
  • अध्यापक ने स्कूल में छात्रों को पढ़ाया।

जैसा कि आप देख सकते हैं कि ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में विभक्ति को का प्रयोग किया गया है अतः सभी कर्म कारक के उदाहरण है।

इस लेख में हमने आपको कर्म कारक के बारे में जानकारी दी है यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो उसे आगे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment